Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ..............NN81



कारोई थाना परिसर में तैनात एएसआई विष्णु सिंह शक्तावत ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार अल सुबह की बताई जा रही है, जब उन्होंने थाना परिसर स्थित मैस में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा बुद्धराज खटीक और गंगापुर डीएसपी सुदर्शन पालीवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतरवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है।

इस घटना से पुलिस महकमे में शोक और स्तब्धता का माहौल है। साथी पुलिसकर्मी भी इस अप्रत्याशित घटना से सदमे में हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच जारी है।

न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes