उपजिला अस्पताल समरानिया मे इन दिनों बढ़ती गर्मी से मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है ! डॉ अमन बुनकर ने बताया कि इन दिनों आउटडोर और इंडोर मरीजों की संख्या बढ़ रही है , शादी का सीजन है उल्टी दस्त के मरीज ज़्यादा आ रहे है !
डॉ अमन ने बताया की हॉस्पिटल में अलग से लू तापघात बेड , आवश्यक दवाइयों और मरीजों के लिए पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था की हुई है !
हर संभव मदद के साथ साथ मरीजों को सरकार की योजनाओं का बेहतर तरीके से फायदा मिल रहा हैं !
हीटवेव को देखते हुए आमजन से अपील है कि तेज धूप में जरूरी होने पर ही बाहर निकले , खूब पानी पिए , ढीले कपड़े पहने, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक गर्भवती महिलाये , बच्चे और बुजुर्ग बाहर नहीं निकले !
यदि किसी को बुखार, चक्कर , उल्टी , दस्त कमजोरी आये तो तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर चिकित्सक से इलाज करवाये !
विवेक मेहता की रिपोर्ट
