Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बीड़ में शोक की लहर: समाजसेवी हाजी सैयद ज़करिया साहब मदनी का इंतक़ाल..................NN81



मराठवाड़ा क्षेत्र की जानी-मानी सामाजिक शख्सियत, तामीर-ए-मिल्लत के ट्रस्टी और निस्वार्थ समाजसेवी हाजी सैयद ज़करिया साहब मदनी का आज फ़ज्र की नमाज़ के बाद संक्षिप्त बीमारी के चलते इंतक़ाल हो गया।


 उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

हाजी सैयद ज़करिया साहब मदनी समाज सेवा के प्रति अपनी समर्पित भावना के लिए जाने जाते थे। उन्हें समाज के कामों में विशेष सुकून मिलता था और उन्होंने जीवनभर जरूरतमंदों की मदद व समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया।


 उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

मरहूम की नमाज़-ए-जनाज़ा अस्र की नमाज़ के बाद तकिया मस्जिद परिसर में अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर उन्हें नम आंखों से आख़िरी विदाई दी।


 बाद में उनकी तदफ़ीन मस्जिद से सटे क़ब्रिस्तान में की गई।

उनके इंतक़ाल पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें खिराज-ए-अक़ीदत पेश की है।

जाविद शेख

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes