Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

चिमनखेड़ी में गांव गैर माता पूजन में उमड़ा जनसैलाब .................NN81



ग्राम चिमनखेड़ी में गैर माता पूजन का आयोजन 12 वर्षों बाद श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। आयोजन को लेकर गांव में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं और शुक्रवार को पूरे उत्साह के साथ माता पूजन संपन्न हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामवासियों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। गुरुवार से ही गांव में मेहमानों का आगमन शुरू हो गया था, जो शुक्रवार तक जारी रहा। ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों को आकर्षक रूप से सजाया और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। एक माह बाद गांव में ढोल-धमाकों की गूंज सुनाई दी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।


गुरुवार शाम को भव्य भजन संध्या का भी आयोजन रखा था।


ग्राम चिमनखेड़ी में सिर पर सिगड़ी रखकर शौत्रायात्रा में शामिल महिलाएं।


गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। महिलाएं सिर पर पीली मिट्टी से बनी मन्नत की सिगड़ी लेकर चल रही थीं। यह सिगड़ी यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई मां शीतला मंदिर पहुंची, जहां पंडितों ने पूजन संपन्न कराया। माता के पूजन

के बाद श्रद्धालुओं ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए आरती की। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। हजारों महिलाओं ने सिर पर सिगड़ी रख माता के दरबार में पहुंचकर मन्नत पूरी होने पर सिगड़ी अर्पित की और आगामी वर्षों में सुख-समृद्धि व माता का आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर जगदीश पटेल, अमित पटेल, जगदीश ननवाना, रूपचंद चौधरी, विक्रम भगत ,जुगल भगत ,दिलीप पटेल, शेखर मंडलोई ,चिंतामन पटेल, सुनील मुकाती, शिवनारायण चौधरी, लखन जिराती , मनोहर भगत ,आयुष पटेल, सहित कई गांवों के समाजजन उपस्थित रहे।

 संवाददाता,, दरबार सिंह ठाकुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes