फतेहपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। थाना हुसैनगंज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
वीओ:
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना हुसैनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना हुसैनगंज पुलिस ने एसटी नंबर 640/2023, राज्य बनाम अजय त्रिवेदी उर्फ चाचू, मुकदमा अपराध संख्या 166/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त अजय त्रिवेदी उर्फ चाचू को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय त्रिवेदी उर्फ चाचू पुत्र प्रेमनारायन निवासी ग्राम नौगाँव थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।
फतेहपुर से विनय कुमार की रिपोर्ट
