बताया जाया रहा कि युवक नजदीक के गांव पटपड़ी में अधिकतर अपने मामा नाना के यहां अपनी माता जी के साथ रहता था।
बताया जा रहा है कुछ दिन पहले लड़के का शादी में नाचते समय विवाद हुआ था तब से ही विकास किसी को दिखाई नहीं दे रहा था ।
तभी बुधवार को गांव से थोड़ी ही दूर सागवान के पेड़ पर विकास पिता सरदार कि डेड बॉडी पेड़ पर लटकी मिली ।
उदय नगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह सोलंकी को घटना की जानकारी लगी है वह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । एवं 50 मीटर के दायरे तक बारीकी से जांच कर मौका मोइन कर डेड बॉडी को पीएम कराकर डेड बॉडी को परिजनों के सुपरत किया गया।
परिजनों ने ग्राम पओटला लेजा कर अंतिम संस्कार किया गया गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में उदय नगर थाने पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि मौका पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया है और जांच की जा रही मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा
संवाददाता मोतीलाल गोयल
