फतेहपुर पुलिस आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर ने आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
आज दिनांक 07 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी शिकायत को लंबित नहीं रहने दिया जाएगा।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों को शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के निर्देश भी दिए गए
फतेहपुर
विनय कुमार की रिपोर्ट
