Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा में चैन स्नैचिंग का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार................NN81



जिला विशेष टीम (DST) व प्रतापनगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चैन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन व वृताधिकारी सज्जन सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी पवन उर्फ गजानंद पटवा (40), निवासी बड़ा मंदिर के मांडल, थाना प्रतापनगर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को आजादनगर निवासी 82 वर्षीय सज्जन देवी अपने घर के बाहर खड़ी थीं, तभी बाइक सवार दो युवकों ने मकान किराए पर लेने का बहाना बनाकर उनसे बातचीत की और अचानक उनके गले से करीब दो तोले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

जांच में सामने आया कि आरोपी शहर की तंग गलियों में घूमकर अकेली व बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाता था और मौका देखकर उनके आभूषण छीन लेता था।

पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes