Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा में बड़ी कार्रवाई: 246 किलो डोडा चूरा, पिस्टल व कारतूस के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार............NN81



जिला विशेष टीम (DST) व बिजौलिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 246 किलो 620 ग्राम अफीम डोडा चूरा, एक पिस्टल, दो मैगजीन और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 37 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन व वृत्ताधिकारी बाबूलाल विष्णोई के सुपरविजन में थानाधिकारी स्वागत पाण्डया के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 4 मई को जिला विशेष टीम से मिली सूचना के आधार पर एनएच-27 स्थित केसरंगज कट पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान पुलिस का लोगो लगी संदिग्ध अल्काजर कार (नंबर RJ27…) को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी में कार से 13 कट्टों में भरा अवैध डोडा चूरा और हथियार बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तकदीर सिंह (27) व दलजीत सिंह (37), निवासी बरनाला (पंजाब) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes