Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

24 घंटे के भीतर लापता बालिका सकुशल बरामद — परिजनों में खुशी ................NN81



पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना रामपुर नैकिन अंतर्गत चौकी खड्डी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04.05.2026 को एक फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री दिनांक 03.05.2026 को घर से बाहर जाने के बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई और संभावित स्थानों पर सघन तलाश अभियान चलाया गया। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने बघवार क्षेत्र के पास एक बस में बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।

पूछताछ के दौरान बालिका ने बताया कि वह पिता की डांट से नाराज होकर घर से चली गई थी।

आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया।

इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी, एएसआई नीरज कुमार, प्रधान आरक्षक रामबली तथा आरक्षक रविंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, अंकित साहू, वेद प्रकाश एवं प्रकाश सिंह का विशेष योगदान रहा।

सीधी पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता के लिए निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।


संवाददाता, गिरीश शुक्ल की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes