पुलिस के अनुसार, आरोपी हारुन, जो मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र का निवासी को 5 मई 2026 को उस समय पकड़ा गया जब वह पहले दर्ज एक मामले में फरार चल रहा था।
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई 20 अप्रैल 2026 को ग्राम तवई के जंगल में हुई एक पूर्व मुठभेड़ के सिलसिले में की गई। थी अधिकारियों के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें थाना डिडौली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, जवाबी फायरिंग में आरोपी भी घायल हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस कार्रवाई की निगरानी की।
पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी हारुन पर चोरी, गैंगस्टर एक्ट, गोवध अधिनियम और पशु क्रूरता से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया, जबकि सीओ सिटी अभिषेक यादव ने निगरानी की।
रिपोर्ट मौ। अज़ीम अमरोहा
बाईट ए एसपी अखिलेश भदौरिया
