Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सफलता की कहानी, कृषि विभाग की योजना से श्रवण सिंह बने प्रगतिशील किसान................NN81



जिले की ग्राम पंचायत बरोदा निवासी किसान श्री श्रवण सिंह राजपूत ने अपनी मेहनत और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर खेती में उल्लेखनीय सुधार किया है। वर्ष 2025-26 में उन्होंने कृषि विभाग की तारबंदी योजना के अंतर्गत आवेदन किया, जिसके तहत उन्हें अनुदान स्वीकृत हुआ।


इस योजना से पूर्व उनके खेत में आवारा पशुओं के कारण फसल को लगातार नुकसान पहुँचता था। कड़ी मेहनत के बावजूद फसल सुरक्षित नहीं रह पाती थी, जिससे उत्पादन और आय दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता था।


योजना के तहत श्री श्रवण सिंह राजपूत ने अपने खेत में लगभग 400 मीटर तारबंदी करवाई, जिसके लिए उन्हें राज्य सरकार की ओर से लगभग 40,000 रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। इस सहायता से उनकी लागत में कमी आई और वे अपने खेत की प्रभावी रूप से सुरक्षा कर सके।


तारबंदी के बाद उनकी फसल अब पूरी तरह सुरक्षित है, नुकसान लगभग समाप्त हो गया है तथा उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह पहल उनके लिए केवल एक निवेश नहीं, बल्कि उनकी मेहनत और आजीविका की सुरक्षा का सशक्त माध्यम साबित हुई है।


श्री राजपूत अन्य किसानों को भी प्रेरित करते हुए कहते हैं कि वे कृषि विभाग से संपर्क कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और समय पर आवेदन कर इनका लाभ उठाएँ, ताकि अपनी खेती को सुरक्षित एवं लाभदायक बनाया जा सके।


श्री श्रवण सिंह राजपूत ने राज्य सरकार एवं कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही योजनाएं किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes