रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने ग्राम सोनागढ़ में राशि रुपये 15 लाख की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही विधायक ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनागढ़ में लगने वाली इंटर लॉकिंग टाइल्स का शिलान्यास भी किया। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा विधायक का साफा बांधकर व माला पहनाकर कर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सोनू जैन, कनिष्ठ अभियंता सौरभ तायल, मण्डल अध्यक्ष भगवान सैनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोविन्द सैनी, पूर्व सरपंच कृष्ण यादव, ताराचन्द यादव, सूबेदार शमशेर सिंह, गौरव सोनी, चन्दन चोधरी, तुलसी यादव, मवासिराम मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
