Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ज्ञानभारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान’ में कलेक्टर नम्रता जैन ने की सहभागिता की अपील ...........NN81



कलेक्टर एवं ‘ज्ञानभारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान’ की जिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता जैन के निर्देशन में जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के उद्देश्य से ‘ज्ञानभारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान’ 15 मार्च से संचालित किया जा रहा है, जो 15 जून 2026 तक चलेगा।


कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने जिलेवासियों से इस महत्वपूर्ण अभियान में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि घरों, मंदिरों अथवा निजी संग्रहों में सुरक्षित प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों को नष्ट होने से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र, कपड़े तथा अन्य माध्यमों पर लिखित प्राचीन हस्तलिखित सामग्रियों की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारतीय प्राचीन ज्ञान परंपरा, संस्कृति और इतिहास को संरक्षित करने का ऐतिहासिक प्रयास है।

        कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों एवं अधिकारियों के साथ इस विषय पर चर्चा कर अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रभावी संचालन हेतु जिला, जनपद एवं नगर पालिका स्तर पर समितियों का गठन किया जा चुका है।


उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों का संरक्षण किया जा सकेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को भी इन्हें देखने और समझने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें अपने इतिहास, संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान की जानकारी प्राप्त होगी। अभियान के अंतर्गत जिले में व्यापक सर्वेक्षण किया जा रहा है, जिसके दौरान विभिन्न स्थानों से पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियां प्राप्त हो रही हैं। इन पांडुलिपियों का डिजिटल संरक्षण ‘ज्ञानभारतम्’ एप के माध्यम से किया जा रहा है। मौके पर ही मोबाइल से पांडुलिपियों की फोटो अपलोड कर उन्हें जियो टैग किया जा रहा है।


इसी क्रम में डुमरतराई निवासी श्री कल्याण सिंह भोयर के यहां उपचार से संबंधित प्राचीन पांडुलिपि तथा श्री गौरीशंकर भोयर के यहां ‘कलंकी भागवत’ एवं ‘पांजी यंत्र’ की पांडुलिपियां प्राप्त हुई हैं। अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री इंद्र प्रसाद बघेल द्वारा दोनों को शॉल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

         इस दौरान पद्मश्री पंडीराम मण्डावी, जनप्रतिनिधि संध्या पवार, बृजमोहन देवांगन, प्रवीण जैन, पिंकी उसेण्डी, हिना नाग, संतनाथ उसेण्डी, पंकज जैन, लेखक शिव कुमार पाण्डेय, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एस डी एम अभयजीत मण्डावी, डॉ. सुमित गर्ग सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संवाददाता खुमेश यादव 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes