Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सफलता की कहानी, कृषक की जुबानी सरकारी योजना बनी सहारा, कृषको की आय में हुआ इजाफा.........NN81


 जिले के ग्राम बेमाली (पंचायत समिति करेड़ा) निवासी गिरधारी सिंह पुत्र कान सिंह चुंडावत, एक प्रगतिशील किसान हैं, जो कृषि विभाग के संपर्क में रहकर उन्नत खेती के बारे में जानकारी लेते रहते है और विभाग की ओर राजस्थान सरकार की ओर से चलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी लेते है ।


वर्ष 2025-26 में उन्होंने कृषि योजना के तहत उन्होंने नियमों के अनुसार कृषि में कांटेदार तारबंदी और जल बचत और सिंचाई  हेतु फव्वारा संयंत्र  के लिए आवेदन किया और नियमानुसार फव्वारा संयंत्र का क्रय किया और खेत पर आवारा पशुओं से सुरक्षा हेतु कांटेदार तार जाली लगवाया। कृषि विभाग से अनुदान प्राप्त हुआ जिसने उनके लिए इस कार्य को शुरू करना आसान बना दिया।


पहले कृषक का अपनी खेती पर कार्य करना आसान नहीं था क्योंकि खेत में आवारा पशु नुकसान करते थे जिससे फसल को काफी नुकसान होता था लेकिन फव्वारा संयंत्र लगाने के बाद पानी की बचत भी हुई और दोनों( रबी, खरीफ ) फसल लेना आसान हो गया जिससे किसान की वार्षिक आय में इजाफा हुआ जिससे किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई।


कृषक गिरधारी सिंह जी की यह पहल न केवल उनके लिए लाभकारी साबित हुई है, बल्कि वे अन्य किसानों को भी इस योजना के बारे में जागरूक कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक कृषक इसका लाभ उठा सकें और सरकार की योजनाओं लाभ सभी किसानों को मिल सके।


कृषक गिरधारी सिंह जी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार एवं कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी जनहितकारी योजनाएं किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes