Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पहाड़ी रास्तों से होते हुए गांव तक पहुंचे सीईओ, एसडीएम* *मुंजालगोंदी में नीम पेड़ के नीचे लगाई चौपाल*........nn81



 

सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने और नियद नेल्लानार 2.0 अभियान के तहत कांकेर जिले के गांव -गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्या व शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है, साथ ही विभिन्न 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मूरागांव के आश्रित ग्राम मुंजालगोंदी में शुक्रवार को  शिविर लगाया गया। पहाड़ी पर बसे इस गांव में जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी और कांकेर एसडीएम श्री अरुण वर्मा दुर्गम व पहाड़ी रास्तों से होकर लगभग 02 किलोमीटर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव पहुंचे और नीम पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर अधिकारी द्वय ने चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनीं, योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध पूछताछ किया और 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के संतृप्तता की जानकारी ली। ग्राम के सभी पात्र लोगों का जाब कार्ड बना हुआ है, 27 लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है,जिसे बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अमले को निर्देशित किया गया। मौके पर 09 किसानों को बी-1,खसरा की प्रति नि: शुल्क उपलब्ध कराया गया। एक परिवार का राशन कार्ड बनाने तथा 01 व्यक्ति का आधार कार्ड बनाने का आवेदन प्राप्त हुआ,जिसे शीघ्र निराकृत करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी तरह जल जीवन मिशन अन्तर्गत गांव में टंकी बनी है परंतु अभी तक नल कनेक्शन नहीं दिया गया है, जिसे जल्द शुरू करने कहा गया। शिविर में 07 किसानों को किसान सम्मान निधि के लिए चिन्हित किया गया तथा जिन किसानों के केसीसी नहीं बना है ,उनका केसीसी बनाने के लिए निर्देशित किया गया। शिविर में जनपद सीईओ श्री अश्विनी यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes