गोंदिया जिला पुलिस विभाग की ओर से पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अमलदारों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से 6 मई से 8 मई तक सालेकसा पुलिस स्टेशन में तीन दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में प्रशिक्षक अजय नसीने, बाबुभाई पटेल, यातीन राठौड़ एवं अमीश चौहान ने उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर के दौरान तनावपूर्ण एवं व्यस्त पुलिस जीवन में मानसिक शांति, सकारात्मक सोच तथा शारीरिक स्वास्थ्य को कैसे बनाए रखा जाए, इस विषय पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
सालेकसा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक भूषण बुराडे ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को लगातार तनावपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता है, ऐसे में इस प्रकार के ध्यान शिविर उनके मानसिक तनाव को कम करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने सभी प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
दिनेश मानकर
