Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ पुलिस ने चोरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक की है!,..........nn81

 


दिनदहाड़े सूने मकानों को निशाना बनाने वाली शातिर 'पारदी गैंग' अब पुलिस की गिरफ्त में है। ₹15 लाख का मशरूका, चमचमाती KTM बाइक और भारी मात्रा में सोना-चांदी... पुलिस ने सब कुछ बरामद कर लिया है


मामला 21 अप्रैल का है, जब फरियादी गजराज लववंशी के सूने मकान में सेंधमारी कर चोरों ने लाखों के जेवरात साफ कर दिए थे। लेकिन पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी के निर्देशन में थाना प्रभारी गुंजा सोलंकी और उनकी टीम ने हार नहीं मानी। करीब 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और तकनीकी डेटा की मदद से पुलिस की नजरें सीधे आरोपियों तक जा पहुँचीं


पुलिस ने इस कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें भोपाल और विदिशा के शातिर पारदी चोर शामिल हैं। इनके पास से क्या-क्या मिला, ज़रा गौर कीजिए:

​5 तोला सोना (कीमत करीब 7.5 लाख)

​1.5 किलो चांदी (कीमत करीब 4 लाख)

​KTM और होंडा साइन बाइक

​₹55,000 नगद

कुल मिलाकर 15 लाख रुपये का माल पुलिस ने जप्त किया है।"


यह गैंग बेहद शातिर तरीके से काम करती थी। दिनदहाड़े चोरी करना और मौके पर ऐसे सबूत छोड़ना जिससे पड़ोसियों पर शक जाए—यह इनकी पुरानी चाल थी। इतना ही नहीं, इस गिरोह का नेटवर्क उत्तराखंड तक फैला हुआ था और इन्होंने ही 3 महीने पहले देवगढ़ में हुई चोरी को भी अंजाम दिया था।"


"इस बड़ी सफलता में थाना प्रभारी गुंजा सोलंकी, एस.एस. चौहान और सायबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes