Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने सकरी गली स्थित पलटनगंज आर एंड आर कॉलोनी का किया निरीक्षण.......NN81

 



विस्थापितों को जल्द आवास उपलब्ध करने हेतु उपयुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

उपायुक्त दीपक कुमार दुबे के द्वारा आज पलटनगंज, सकरीगली अवस्थित पूर्व में निर्मित आर एंड आर कॉलोनी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कॉलोनी में ड्रेनेज सुविधा की स्थिति की समीक्षा करते हुए पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्युत आपूर्ति, विद्यालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।


उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विस्थापित परिवारों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएं। साथ ही जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।


इसके उपरांत उपायुक्त द्वारा बंदरगाह टर्मिनल परिसर में प्रस्तावित रेलवे साइडिंग निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अंचलाधिकारी, साहिबगंज, बोरियो एवं तालझारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भूमि अधिग्रहण एवं हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा लंबित मामलों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने को कहा गया।


मौके पर अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास, संबंधित अंचलाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

आकाश कुमार भगत 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes