Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

तृतीय आदर्श भिलाला समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में 29 जोडे़ बंधे परिणय सूत्र में...............NN81



नलखेड़ा - ग्राम पंचायत पचलाना में आदर्श भिलाला समाज के तत्वाधान में गुरुवार को तृतीय श्री भिलाला समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन पचलाना में समपन्न हुआ जिसमें शहनाई की गुंज व सात फेरों के साथ 29 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों तथा हजारों की संख्या में मोजूद समाज जनों ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया , आदर्श भिलाला समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन पचलाना में आयोजित किया गया इस लेकर कई दिनों पूर्व से तैयारियां चल रही थी और समाजजन काफी उत्साहित थे

घरातियों और बरातियों से पूरा विवाह पांडाल भरा हुआ था जहाँ पर वैदिक रीति से मंत्राच्चार तथा विधि विधान के साथ विवाह को सभी रस्में पूर्ण की गई एवं सात जन्मों तक साथ रहने के बचनों के साथ 29 जोडे़ परिणय सूत्र में बंधे और अपने नये दाम्पत्य जीवन का प्रारंभ किया आयोजन समिति द्वारा इस अवसर पर सामूहिक भोज का कार्यक्रम भी रखा गया था


*जोड़ो को मिले उपहार*


इस विवाह सम्मेलन में भाग लेने वाली सभी वर वधुओं को आयोजन समिति द्वारा गृहस्थी का समान बर्तन, आलमारी, पंलग, कुलर, और कई सामग्री दी गई वहीं समारोह में भाग लेने हेतु आये समाज जनों व अन्य के द्वारा भी वर वधुओं को उपहार व नगद राशि भेंट भी की गई सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण , गणमान्य नागरिकों के साथ ही बड़ी संख्या में पहुंचे समाज जनों द्वारा नवयुगलों को शुभकामनाएं प्रदान की गई आयोजन समिति द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया गया

संवादाता संजय डगवाल 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes