Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्रामीण रथ अभियान को गति देने शाहपुरा पहुंचे जिला कलेक्टर, नई आरणी ग्राम में हरी झंडी दिखाकर किया ग्रामीण रथ को रवाना .............NN81



आमजन से संवाद कर सुनी समस्याएं,  अतिक्रमण, सड़क व पेयजल समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

 जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने शाहपुरा क्षेत्र के नई आरणी ग्राम का दौरा कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु संचालित ग्रामीण रथ अभियान को गति प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण रथ को हरी झंडी दिखाकर तय कार्यक्रम रूट पर रवाना किया तथा रथ चालक का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


जिला कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण रथ अभियान का उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें, सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं।


इस दौरान जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने अतिक्रमण, सड़क की खराब स्थिति तथा पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया।


जिला कलेक्टर ने तत्परता एवं संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए कि समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाए।


जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि क्षेत्र में संचालित योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले।


इस अवसर पर शाहपुरा उपखंड अधिकारी श्री सुनील मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes