Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सांसद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल से भीलवाड़ा के लिये हवाई सेवाओं की चर्चा की, टेक्सटाइल कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया .........NN81

 


भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने दिल्ली में देश के कानून मंत्री एवं पार्लियामेंट्री अफेयर राज्य मिनिस्टर अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर उन्हें भीलवाड़ा आने के लिए आमंत्रित किया । "सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी" ने बताया कि

भीलवाड़ा टैक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के अध्यक्ष के नाते भी सांसद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल को टेक्सटाइल फेडरेशन के वार्षिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने की गुजारिश की ।

 अर्जुन राम  मेघवाल ने 24 मई रविवार को भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के वार्षिक कार्यक्रम में आने की स्वीकृति प्रदान की है ।

24 मई को भीलवाड़ा टैक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन की वार्षिक आम सभा 

ग्रोथ सेंटर स्थित फेडरेशन के बहुउद्देशीय भवन में आयोजित होगी, जिसमें भीलवाड़ा के सभी टेक्सटाइल उद्यमी भाग लेंगे ।भीलवाड़ा टैक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के 800 आजीवन सदस्य इस वार्षिक कार्यक्रम में आमंत्रित हैं ।

फेडरेशन की वार्षिक आम सभा के साथ भीलवाड़ा में हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए भी सांसद के प्रयास में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का उल्लेखनीय सहयोग मिल रहा है ।।

एयर कनेक्टिविटी के लिए यह भी प्रयास है कि 24 मई को केंद्रीय मंत्री मेघवाल  के साथ साथ सिविल एविएशन मिनिस्टर का भी भीलवाड़ा आगमन हो, 

ताकि हमीरगढ़ हवाई पट्टी का अवलोकन कर यहां पर हवाई सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में अपेक्षित कार्यवाही केंद्र सरकार द्वारा हो सके ।।

उल्लेखनीय की सांसद अग्रवाल हवाई सेवा देने के लिए तत्पर हैं जब से वह सांसद बने हैं तब से निरंतर भीलवाड़ा में हवाई सेवा किस तरह प्रारंभ हो इसके भरसक प्रयास कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes