Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए दायित्वों का करें निर्वहन : राजीब बबेले..........NN81


 


गणेश शंकर विद्यार्थी को दी श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने निष्पक्ष पत्रकारिता पर दिया बल

ललितपुर। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को प्रेस क्लब (पंजीकृत) के तत्वावधान में स्थानीय अमर शहीद पं. गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले (सप्पू) ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद पत्रकार पं. गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। प्रेस क्लब संरक्षक मंडल के सदस्यों, पदाधिकारियों तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में वक्ताओं ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास को याद किया। संरक्षक मंडल के सदस्यों ने उपस्थित पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले (सप्पू) ने कहा कि 30 मई 1826 को हिन्दी के प्रथम समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन हुआ था। इसके संपादक पं. जुगल किशोर शुक्ल ने अपनी निर्भीक और क्रांतिकारी लेखनी के माध्यम से भारतीय समाज में जागरूकता का संचार किया तथा ब्रिटिश शासन के विरुद्ध जनमत तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अनेक बाधाओं, प्रतिबंधों और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भारतीय पत्रकारिता ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने वर्तमान समय में लोकतंत्र के संरक्षण एवं संवर्धन में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती है। उन्होंने सभी पत्रकारों को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सत्य, निष्पक्षता और जनहित के मार्ग पर निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

.संवाददाता-आलोक खरे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes