Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बिना मुआवजा भूमि अवाप्ति का आरोप, किसानों ने रुकवाया एनएचएआई का कार्य कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे किसान, पीछे से खेतों में शुरू हुआ सफाई कार्य..........NN81




। क्षेत्र के शिवम कृषि फार्म के संचालक रवि अग्रवाल और अन्य किसानों ने जिला कलेक्टर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी कृषि भूमि आराजी संख्या 1082 एवं 1083 को एनएचएआई द्वारा बिना मुआवजा दिए अवाप्त करने की तैयारी की जा रही है।

प्रार्थना पत्र में रवि अग्रवाल ने बताया कि संबंधित कृषि भूमि उनकी आजीविका का मुख्य साधन है तथा बिना वैधानिक प्रक्रिया अपनाए और उचित मुआवजा दिए भूमि अधिग्रहण किया जाना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच करवाकर संबंधित कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

रवि अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि बिना मुआवजा दिए भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया नहीं रोकी गई तो उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा के लिए माननीय उच्च न्यायालय की शरण लेनी पड़ेगी।

इधर, जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने गए कृषकों के पीछे से नेशनल हाईवे के ठेकेदार एवं अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बिना मुआवजा राशि दिए ही भूमि अवाप्ति की कार्रवाई के तहत खेतों को साफ करने का कार्य शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही रवि अग्रवाल सहित अन्य किसान मौके पर पहुंचे और बिना मुआवजा दिए कार्य करवाने का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया।

हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि उन्हें मुआवजा राशि दे दी जाएगी, लेकिन कब तक भुगतान होगा इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इससे किसानों में चिंता और आक्रोश बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes