जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान एवं लू-तापघात के मद्देनजर जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने मंगलवार को आर ओ पोल्युशन कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
जिला कलेक्टर श्री संधू ने बैठक में स्पष्ट कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से ‘जीरो कैजुअल्टी’ लक्ष्य के साथ काम करें। बैठक में सीएमएचओ को निर्देश दिए गए कि सभी ब्भ्ब्, च्भ्ब् व जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक वार्ड एवं कूल रूम तत्काल प्रभाव से चालू किए जाएं तथा ओआरएस पैकेट, आईवी फ्लूड व आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए साथ ही लू-तापघात के मरीजों को प्राथमिकता पर उपचार देने को कहा गया। आयुक्त नगर निगम को शहर के मुख्य बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पतालों एवं सार्वजनिक स्थानों पर छाया एवं साफ सफाई के लिए निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा जलदाय विभाग को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
बैठक में सीएमएचओ डॉ संजीव शर्मा, आयुक्त नगर निगम हेमाराम सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
