Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीषम सड़क दुर्घटना से घायल युवक इलाज के दौरान दम तोड़ा .........NN81





नारायणपुर के कुम्हारपारा पहाड़ी मंदिर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां पिकअप वाहन और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक नकुल कुमार भोयर निवासी बडगांव ,छोटेडोंगर,गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पिकअप चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


घटना आज सुबह करीब 8:15 बजे की बताई जा रही है। कुम्हारपारा पहाड़ी मंदिर जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए पुलिस सहायता 112 को सूचना दी गई जिसके बाद घायल युवक को 112 की मदद से जिला चिकित्सालय नारायणपुर ले जाया गया, जहां उसका उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

संवाददाता खुमेश यादव 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes