Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कराटे गोल्ड मेडलिस्ट सोनिका जाटव शिक्षा, खेल एवं समाज सेवा में युवाओं की बनीं प्रेरणा स्रोत* ............NN81


गाडरवारा क्षेत्र की होनहार बेटी सोनिका जाटव आज अपनी प्रतिभा, मेहनत और उपलब्धियों के दम पर युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण बन चुकी हैं।* 


 एक कुशल कोच के रूप में उनकी कार्यक्षमता और समर्पण अनुकरणीय माना जा रहा है।

वर्ष 1998 में जन्मी मोनिका जाटव ने शिक्षा, खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। 


उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है।


शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने भोपाल से बीएससी की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद बीपीएड और आरकेडीएफ कॉलेज भोपाल से एमबीए (एचआर मैनेजमेंट) की उच्च शिक्षा हासिल की। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने एनसीसी में भी अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।


खेल जगत में भी सोनिका जाटव ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


 राज्य स्तरीय और अन्य प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

मोनिका जाटव की उपलब्धियां विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। उनकी सफलता पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यदि मध्य प्रदेश खेल विभाग ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करे, तो ऐसे युवा देश और समाज का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर रोशन करते रहेंगे।

राजा जाटव की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes