महिदपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत एक विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर साहब के कुशल नेतृत्व में, तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सुचारू संचालन के अंतर्गत आदरणीय डी.पी.ओ. सर ब्रजेश जी त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी मैडम रीना सोलंकी एवं सुपरवाइजर मैडम पदमा लोधवाल के मार्गदर्शन में विभाग निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
इसी कड़ी में बीते कल एक गौरवान्वित करने वाला क्षण सामने आया, जब महिदपुर 2 परियोजना के सेक्टर झारडा के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी ग्राम नलखेड़ा की प्रतिभावान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निकिता शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
निकिता शर्मा ने 'प्रोजेक्ट संवर्धन' में प्रथम मास्टर ट्रेनर (1st Master Trainer) बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस शानदार और प्रेरणादायी उपलब्धि के लिए कल माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक ई-साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस सफलता पर विभाग के अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए निकिता शर्मा को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि अन्य कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
संवाददाता प्रदीप बैरागी
