Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राजगढ़ पुलिस की चंदन चोरी करने वाले गिरोहों पर बड़ी संयुक्त कार्यवाही...........NN81





चार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 11 आरोपी गिरफ्तार


45 किलो से अधिक चंदन की लकड़ी, मोटरसाइकिल एवं लकड़ी काटने के औजार जप्त


राजगढ़ जिले में चोरी, नकबजनी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार तोलानी द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है


 पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के निर्देशन एवं जिले के समस्त एसडीओपी अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली, बोडा, नरसिंहगढ़ एवं लीमा चौहान पुलिस द्वारा चंदन चोरी करने वाले गिरोहों के विरुद्ध बड़ी संयुक्त कार्यवाही की गई।


थाना कोतवाली की बड़ी कार्यवाही


थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शासकीय परिसरों एवं अधिकारियों के आवासों से लगातार चंदन चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं।


 वन विभाग परिसर, जिला न्यायालय प्रशासनिक अधिकारी आवास एवं एसडीएम बंगले से अज्ञात आरोपियों द्वारा रात्रि के समय चंदन के पेड़ काटकर चोरी किए जा रहे थे। घटनाओं पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 311/26, 312/26 एवं 319/26 धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।


मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर लगातार निगरानी एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा पुर्व में आरोपी—


1. शाकिर अली पिता मुकीम अली निवासी ग्राम चतरूखेड़ी थाना सारंगपुर

2. मुबारिक पिता रमजानी खां निवासी ग्राम चतरूखेड़ी थाना सारंगपुर

3. अयान पिता आजाद शेख निवासी ग्राम चतरूखेड़ी थाना सारंगपुर

को गिरफ्तार किया गया।


पूछताछ में आरोपियों ने विभिन्न शासकीय परिसरों से चंदन के पेड़ काटकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से लगभग 25 किलो से अधिक चंदन की लकड़ी, चंदन काटने के औजार एवं मोटरसाइकिल जप्त की गई। 


थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चंदन चोरी प्रकरण में फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी।


 इसी क्रम में आज दिनांक 26.05.2026 को सारंगपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी—


1. बाबू उर्फ बब्बू पिता हुसैन खां निवासी भोई बाड़ा मोहल्ला सारंगपुर


को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से लगभग 05 किलो चंदन की लकड़ी जप्त की गई।


पूछताछ में आरोपी बाबू उर्फ बब्बू द्वारा बताया गया कि चोरी किया गया शेष चंदन उसने—


1. पूरसिंह पिता बापूलाल सौंधिया निवासी रामगंज खिलचीपुर

2. तवरेज पिता यासीन खान निवासी सदरगंज थाना तकिया जिला कन्नौज (उ.प्र.)


को बेच दिया है।


सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी पूरसिंह के कब्जे से 05 किलो 400 ग्राम चंदन की लकड़ी एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की गई।


 वहीं चंदन लेने आए आरोपी तवरेज खान को ब्यावरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो चंदन की लकड़ी बरामद की गई।


उक्त कार्यवाही में पुलिस द्वारा कुल लगभग 20 किलो से अधिक चंदन की लकड़ी जप्त करते हुए फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।


 आरोपी आजाद खां पिता घीसू खां निवासी ग्राम चतरूखेड़ी थाना सारंगपुर अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।


थाना बोडा की कार्यवाही


थाना बोडा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति चंदन की लकड़ी बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी—


1. जमात अली पिता पीर अली उम्र 51 वर्ष निवासी तकिया मोहल्ला बोडा

2. अली हुसैन पिता सुलेमान अली शाह उम्र 29 वर्ष निवासी तकिया मोहल्ला बोडा


को गिरफ्तार किया गया।


आरोपियों के कब्जे से 11 किलो चंदन की लकड़ी कीमती लगभग 70,720 रुपये जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 173/2026 धारा 303(2) बीएनएस एवं 26 भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।


थाना नरसिंहगढ़ की कार्यवाही


थाना नरसिंहगढ़ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवगढ़ में एक व्यक्ति अवैध रूप से चंदन की लकड़ी रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई, जहां आरोपी—


1. देवी सिंह पिता प्रभुलाल नायक उम्र 58 वर्ष निवासी देवगढ़ थाना नरसिंहगढ़


को गिरफ्तार किया गया।


आरोपी के कब्जे से 3.9 किलोग्राम चंदन की लकड़ी एवं लकड़ी काटने के औजार जप्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 255/26 धारा 303(2) बीएनएस, 16 म.प्र. वन उपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम एवं 26, 52 भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।


थाना लीमा चौहान की कार्यवाही


थाना लीमा चौहान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति चंदन की लकड़ी बेचने के उद्देश्य से हारना जोड़ क्षेत्र में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं आरोपी—


1. शिवलाल पिता देवीलाल वर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी भूमका थाना लीमा चौहान

2. राकेश पिता बद्रीलाल वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी भूमका थाना लीमा चौहान


को गिरफ्तार किया गया।


आरोपियों के कब्जे से 06 किलो चंदन की लकड़ी, 01 गिरमट, 01 कुल्हाड़ी एवं मोटरसाइकिल होंडा एसपी शाइन क्रमांक MP39ZH5322 जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस एवं 26, 52 भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


कुल संयुक्त जप्ती


* 45 किलो से अधिक चंदन की लकड़ी

* 04 मोटरसाइकिल

* लकड़ी काटने के औजार

* लाखों रुपये का मशरूका


राजगढ़ पुलिस का संदेश


राजगढ़ पुलिस द्वारा चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। चंदन चोरी जैसे संगठित अपराधों में संलिप्त आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


सराहनीय भूमिका


थाना कोतवाली, बोडा, नरसिंहगढ़ एवं लीमा चौहान पुलिस टीमों सहित सायबर सेल राजगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी टीमों की त्वरित, सतर्क एवं समन्वित कार्रवाई से चंदन चोरी करने वाले गिरोहों का सफल खुलासा किया गया।

संवादाता राकेश भिलाला 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes