Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

निरंजनपुर चौराहे पर पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा को लेकर गुर्जर समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*....NN81

 इंदौर के निरंजनपुर चौराहे पर इंदौर नगर निगम द्वारा स्थापित की जा रही सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा को लेकर गुर्जर समाज ने ऐतिहासिक तथ्यों के सही उल्लेख की मांग उठाई है। 


इस संबंध में अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया कि प्रतिमा का अनावरण सही ऐतिहासिक प्रमाणों के आधार पर ही कराया जाए, ताकि शहर, राज्य और देश की शांति व्यवस्था प्रभावित न हो।


ज्ञापन में समाज ने दावा किया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान गुर्जर क्षत्रिय समाज से थे और इसके समर्थन में ‘पृथ्वीराज विजय महाकाव्यम्’ तथा ‘पृथ्वीराज रासो’ सहित कई समकालीन ग्रंथों का हवाला दिया गया है। समाज ने कहा कि इतिहास के तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करने के प्रयास पूर्व में भी विवाद का कारण बने हैं।


ज्ञापन में वर्ष 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का उल्लेख करते हुए बताया गया कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को लेकर गुर्जर समाज ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने तथ्यात्मक प्रस्तुति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।


अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गुर्जर ने कहा कि वीर गुर्जर क्षत्रिय समाज अपने गौरवशाली इतिहास के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रतिमा स्थापना से पहले ऐतिहासिक तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उसी आधार पर शिलालेख तैयार किया जाए।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संतोष गुर्जर, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, लाखन सिंह गुर्जर, सोनू गुर्जर, निलेश गुर्जर, तूफान सिंह गुर्जर, तेज सिंह गुर्जर, संदीप गुर्जर, अर्जुन सिंह खरे, सुमित गुर्जर, पिंकेश गुर्जर, सचिन गुर्जर, गोविंद गुर्जर, अनिल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

सुनील सिंह चौहान 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes