Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

तालाब में डूबने से मौत...............NN81


मंडीदीप में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत मृतक अमन वाल्मीकि एवं जय नागले (उम्र 15/14 वर्ष) निवासी राहुल नगर मौजमपुर, तालाब में नहाने के दौरान डूब गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


सूचना मिलने पर थाना सतलापुर पुलिस एवं SDRF टीम ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। देर रात करीब 12 बजे दोनों किशोरों के शव तालाब से बाहर निकाले गए।


दोनों शवों को शासकीय अस्पताल मंडीदीप में रखा गया है, जहां सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

संवाददाता रोहित साहू  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes