। मरुधरा समाज द्वारा आयोजित “मरुधरा बॉक्स प्रीमियर लीग” का सफल एवं भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद हैप्पी लाइफ टाइटंस टीम ने फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया।
आयोजन के संयोजक अनुराग गगरानी एवं सहसंयोजक योगेश मुंदड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारे और खेल भावना को बढ़ावा देना है। पूरे आयोजन में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा एवं बच्चों की विशेष भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम यादगार बन गया।
युवा मंच के मंत्री हर्ष राठी ने बताया कि टूर्नामेंट में मनीष बाहेती को बेस्ट प्लेयर एवं बेस्ट बॉलर चुना गया, जबकि प्रियांशु हुरकट को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मिला। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मरुधरा माहेश्वरी संस्थान के अध्यक्ष दिनेश राठी, सचिव नारायण बाहेती सहित समाज के पदाधिकारियों ने आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर मनीष बजाज, प्रभारी महादेव बाहेती व उनकी टीम को सफल आयोजन के लिए साधुवाद दिया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
