ग्राम बर्रट के लोधी मोहल्ले में पिछले दो महीनों से बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी (40–45 डिग्री) में ग्रामीण अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा और 181 हेल्पलाइन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया।
बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई और लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। वहीं, बिजली तार चोरी और आंधी से खंभे टूटने की भी बात सामने आई है।
ग्रामीणों ने थाने में आवेदन देकर एफआईआर की मांग की है और चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
संवाददाता..दीपक गर्ग
