Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एनसीसी सीएटीसी शिविर का शुभारंभ, 600 कैडेट्स ले रहे भाग भारतीय सेना द्वारा ड्रोन तकनीक का विशेष प्रशिक्षण...........NN81


 स्थानीय शास्त्री नगर स्थित एनसीसी यूनिट 5 राज स्वतंत्र कंपनी द्वारा 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) एवं आईडीएसएससी चयन शिविर का शुभारंभ 12 मई से किया गया, जो 21 मई तक आयोजित होगा। शिविर में जिले सहित आसपास क्षेत्रों के करीब 600 कैडेट्स भाग ले रहे हैं।


एनसीसी यूनिट एवं शिविर के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शैलेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि शिविर के पहले दिन सभी कैडेट्स का पंजीकरण एवं मेडिकल परीक्षण किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कैडेट्स को एनसीसी के मूल मंत्र “एकता और अनुशासन” को जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।


उन्होंने कहा कि यह शिविर कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है। शिविर में कैडेट्स को जिम्मेदार एवं आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हुए आगामी 10 दिनों की प्रशिक्षण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।


इस आवासीय शिविर में ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग, कमांडो ट्रेनिंग, आर्मी ट्रेनिंग, बंकर निर्माण, राइफल शूटिंग, टेंट लगाना, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदा प्रबंधन जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


विशेष आकर्षण के रूप में भारतीय सेना के प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा कैडेट्स को आधुनिक ड्रोन तकनीक एवं ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्तमान समय में रक्षा क्षेत्र के साथ-साथ आपदा प्रबंधन में भी अत्यंत उपयोगी माना जा रहा है।


शिविर के दौरान उदयपुर ग्रुप के लिए शूटिंग चयन शिविर तथा आईडीएसएससी कैंप हेतु कैडेट्स का चयन भी किया जाएगा।


इस अवसर पर लेफ्टिनेंट संजय गोदारा, लेफ्टिनेंट राजकुमार जैन, लेफ्टिनेंट निधि जैन, सेकंड ऑफिसर नारायण सिंह, जसराज बलोटिया, मोना राठौर, सूबेदार प्रेमनाथ, सूबेदार विनोद, सीएचएम देवेंद्र एवं एएओ मुकेश कुमावत सहित अन्य एनसीसी अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes