पिड़ावा-डग मार्ग पर बांसखेड़ी गांव के पास को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से बाइक टकराने के कारण हुआ।
जानकारी के अनुसार बांसखेड़ी निवासी भरत सिंह (19) पुत्र विक्रम सिंह अपने साथी ढाबला भोज निवासी दुर्गेश पुत्र भगवानलाल मेघवाल के साथ
पिड़ावा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बांसखेड़ी गांव के मंदिर के समीप उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में जा घुसी।
हादसे में दुर्गेश मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल भरत सिंह को ग्रामीणों ने निजी वाहन से
पिड़ावा अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही
पिड़ावा पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हादसे की खबर से दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
