Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अवैध खनन के खिलाफ थाना मांगरोल, थाना किशनगंज, थाना सीसवाली व जिला स्पेशल टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही......NN81




08 पॉकलेण्ड एलएनटी, 05 जेसीबी, 02 डम्पर, 23 ट्रैक्टर-ट्रोली रेत से भरे हुए व 06 ट्रैक्टर-ट्रोली खाली, 07 ट्रोली, 01 मोटरसाईकिल व 02 नाव जब्त


पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि डॉ० कमल कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन में अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु 04 टीमों का गठन किया गया टीमों में श्री भजनलाल आरपीएस प्रोबेशनर, हीरालाल पु०नि० थानाधिकारी कोतवाली बारां, रमेशचन्द्र मेरोठा पु०नि० थानाधिकारी किशनगंज, चन्द्र प्रकाश उ०नि० प्रभारी यातायात शाखा बारां व जिला विशेष टीम को शामिल किया गया टीमों द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना मांगरोल क्षेत्र के ग्राम मुण्डिया, बालुन्दा व सुरताक पर पार्वती नदी में छापामारी कर ग्राम मुण्डिया के पास से अवैध खनन करते हुए 04 एलएनटी पॉकलेण्ड मशीन, 03 जेसीबी, 22 ट्रैक्टर मय ट्रोली, 01 डम्पर बजरी से भरा हुआ, 03 खाली ट्रैक्टर, 07 खाली ट्रोली एवं ग्राम बालुन्दा के पास से 01 एलएनटी पॉकलेण्ड मशीन, सुरताक से 01 एलएनटी पॉकलेण्ड मशीन, 02 जेसीबी, 03 ट्रैक्टर खाली, 02 नाव व 01 मोटरसाईकिल को 207 मोटर व्हीकल एक्ट में जब्त किया गया है।


इसी क्रम में थाना किशनगंज के ग्राम बिसलाई के पास अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 02 एलएनटी पॉकलेण्ड मशीन, 01 डम्पर, 01 ट्रैक्टर मय ट्रोली भरे हुए को 207 मोटर व्हीकल एक्ट में जब्त किया गया है।


इसी क्रम में ग्राम पापडली थाना सीसवाली में भी अवैध बजरी के स्टॉक के विरूद्ध कार्यवाही की गई है जिस पर जिस पर खनन विभाग द्वारा 29600/- रूपये का जुर्माना किया गया है। अवैध खनन के संबंध में जो अनियमितता पाई गई है उसकी मौका रिपोर्ट बनाई गई है। उपरोक्त की गई कार्यवाही के संबंध में खनन विभाग व परिवहन विभाग को अवगत कराया गया है। इस संबंध में अग्रिम पुलिस कार्यवाही जारी है।

हेमंत यादव 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes