*क्रीड़ा परिसर और सिवनी की खेल प्रतिभाओं के लिए अपूरणीय क्षति*
सिवनी! 30 मई 2026 नगर के नागपुर रोड स्थित प्रतिष्ठित जोसेफ परिवार के सदस्य एवं सिवनी जिले के कुरई क्रीड़ा परिसर के खेल अधिकारी और मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी नोएल जोसफ अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन की खबर से खेल जगत और जिले भर के खिलाड़ियों में शोक की लहर है।नोएल जोसफ न केवल एक उत्कृष्ट फुटबॉल खिलाड़ी थे, बल्कि खेल अधिकारी के रूप में उन्होंने कुरई क्रीड़ा परिसर को नई पहचान दिलाई। उन्होंने सैकड़ों युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर जिला और राज्य स्तर पर सिवनी का नाम रोशन कराया। अनुशासन, समर्पण और खिलाड़ियों के प्रति उनके लगाव के कारण उन्हें हर कोई सम्मान की दृष्टि से देखता था।उनके निधन से सिवनी की खेल प्रतिभाओं ने एक मार्गदर्शक और अभिभावक खो दिया है। क्रीड़ा परिसर कुरई में उनके द्वारा शुरू की गई पहलें और दी गई ट्रेनिंग हमेशा याद की जाएंगी।खेल प्रेमियों, साथी अधिकारियों और पूर्व छात्र-खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस कठिन दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
संवाददाता - कमलेश डेहरिया
