Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नारायणपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब विक्रय करते एक आरोपी गिरफ्तार............NN81


**

 

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नारायणपुर श्री लोकेश बंसल के मार्गदर्शन में नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले में नशामुक्ति, कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना नारायणपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि साप्ताहिक बाजार बखरूपारा, नारायणपुर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब विक्रय हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहा है। 

सूचना प्राप्त होते ही थाना नारायणपुर पुलिस द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।

पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अरविंद कुमार वर्मा (उम्र 37 वर्ष), निवासी बंगलापारा, नारायणपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की बीयर, अंग्रेजी एवं देशी मदिरा बरामद की गई। बरामद शराब के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहे जाने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 11.37 बल्क लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6,500 है, बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है तथा प्रकरण की विवेचना जारी है। 

नारायणपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आगे भी प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।
संवाददाता खुमेश यादव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes