Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विभिन्न विभागों एवं योजनाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार हेतु दिए आवश्यक निर्देश........NN81



# निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं-उपायुक्त।



#आमजनों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए-उपायुक्त।


उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे द्वारा आज जिला के विभिन्न कार्यालयों, संस्थानों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।


निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा सर्वप्रथम बालिका गृह भवन निर्माण हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को DPR शीघ्र समर्पित करने का निर्देश दिये। इसके साथ ही उपायुक्त ने फूलो-झानो ज्ञान केंद्र का भी जायजा लिया तथा वहां संचालित  पुस्तकालय एवं रीडिंग कक्षा एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। 


निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मंडरो का   निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आकस्मिक कक्ष, परिचारिका कक्ष, नेत्र जांच कक्ष, टीकाकरण कक्ष, शीत श्रृंखला कक्ष तथा बाह्य रोगी कक्ष का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता, टीकाकरण व्यवस्था तथा विशेष रूप से एंटी-रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विभागीय निर्देश के आलोक में एंटी वेनम की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी गई कि स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट की कमी है इस पर उपायुक्त के द्वारा संबंधित अधिकारियों को बाह्य स्रोत से एक फार्मासिस्ट  की शीघ्र सेवा प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में CSR मद से प्राप्त एंबुलेंस का भी निरीक्षण किया तथा उसके संचालन एवं रख-रखाव की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।


उपायुक्त द्वारा बीपीएचयू भवन का भी निरीक्षण किया गया। भवन में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया। इस क्रम में नव निर्माण कार्य में दीवारों में हो रहे वॉल सीपेज पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित कार्यकारी एजेंसी एवं संवेदक को आवश्यक मरम्मत एवं गुणवत्ता सुधार कार्य अविलंब कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।


इसके उपरांत उपायुक्त द्वारा प्रखंड- सह -अंचल कार्यालय,मंडरो का निरीक्षण किया गया। परिसर का भ्रमण कर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया तथा नए प्रखण्ड -सह- अंचल भवन की स्वीकृति शीघ्र प्राप्त करने हेतु अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने आमजनों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।


वही उपायुक्त के द्वारा मंडरो प्रखंड के बांसकोला में जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन  मंडरो प्रखंड  ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना (MVS) का निरीक्षण किया गया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए साथ ही कार्यपालक अभियंता को विभाग से आवंटन प्राप्त कर योजना के बंद पड़े कार्य को तत्काल प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।


निरीक्षण के अंतिम चरण में उपायुक्त द्वारा मंडरो प्रखंड अंतर्गत तसर सिल्क के बुनकरों हेतु संचालित कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) का भी जायजा लिया गया तथा Production के scale एवं value addition को बढ़ाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।


उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का अनुपालन निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा सभी विभाग जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वय के साथ कार्य करें।

आकाश कुमार भगत  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes