Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा की बड़ी कार्रवाई........NN81




राजगढ़ जिले में आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा खिलचीपुर, जीरापुर एवं माचलपुर की स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति, चिकित्सकीय व्यवस्थाएं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई।

 छापीहेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक अनुपस्थित मिलने पर कारण बताओ नोटिस एवं वेतन रोकने के निर्देश।

 दवा स्टॉक एवं रिकॉर्ड में विसंगति मिलने पर जांच के आदेश।

अस्पतालों में साफ-सफाई, संसाधनों एवं मरीजों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश।

 जीरापुर सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं पर स्टाफ की सराहना।

 माचलपुर स्वास्थ्य केंद्र में AC, फर्नीचर एवं मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जनता को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पवन अहिरवाल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes