JMB Film Production ने अपनी आगामी मेगा बजट ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक फिल्म “बाबा की सरकार बैजनाथ 1931” की आधिकारिक घोषणा कर दी है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है।
फिल्म के निर्देशक देव प्रजापति ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 31 मार्च 2026 को शुरू होने बाली जे.एम.बी. फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली यह भव्य फिल्म ऐतिहासिक तथ्यों और आध्यात्मिक आस्था का अद्भुत संगम होगी।
उन्होंने बताया कि फिल्म की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही शूटिंग का शुभारंभ किया जाएगा।
निर्देशक देव प्रजापति के अनुसार, “बाबा की सरकार बैजनाथ 1931” ब्रिटिश काल के दौरान घटी एक अनसुनी ऐतिहासिक घटना पर आधारित है
। यह कहानी अंग्रेजों और मुगलों के संघर्षकाल के मध्य घटित घटनाओं को दर्शाती है, जिससे प्रभावित होकर ब्रिटिश अधिकारियों ने स्वयं बाबा बैजनाथ मंदिर का निर्माण करवाया था।
फिल्म की कहानी का सबसे रोचक और श्रद्धा से भरपूर पहलू यह है कि इसमें दर्शाया जाएगा कि किस प्रकार साक्षात भगवान अपने परम भक्त वकील का मुकदमा लड़ने के लिए स्वयं न्यायालय में उपस्थित हुए थे।
यह प्रसंग दर्शकों को गहरी आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेगा।
निर्देशक ने बताया कि फिल्म प्रमाणित ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन, भक्ति और भव्य सिनेमाई प्रस्तुति का अद्वितीय अनुभव दर्शकों को देगी।
*फिल्म की प्रमुख टीम*
*निर्देशक*: देव प्रजापति
*संगीतकार*: आनंद सिंह
*मुख्य गायक एवं भजन सम्राट*: अनूप जलोटा एवं अनामिका
*कास्टिंग डायरेक्टर*: आदित्य सोनी
*सिनेमैटोग्राफी*: लखन दरबार
*लाइन प्रोड्यूसर*: हर्ष दवे
*लोकेशन मैनेजर*: संतोष गवली
*मेकअप विभाग*: पूजा भारद्वाज
*कॉस्ट्यूम डिजाइनर*: एनी हेड्रिल
फिल्म निर्माण टीम ने विश्वास व्यक्त किया है कि “बाबा की सरकार बैजनाथ 1931” भारतीय सिनेमा जगत में एक नई पहचान स्थापित करेगी और दर्शकों को इतिहास, आस्था एवं मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
संवादाता संजय डगवाल
