Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पेरा मिलिट्री फोर्स में चयनित दीपक पटेल का ग्रामवासियों ने किया स्वागत...........NN81




ग्राम चिमनखेड़ी के होनहार युवा दीपक पटेल (पुत्र श्री विष्णु पटेल) के पेरा मिलिट्री फोर्स में चयन होने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर एवं फूल-मालाएं पहनाकर दीपक पटेल का सम्मान किया तथा उनकी इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  वकील चुन्नीलाल पटेल, सरपंच विपिन पटेल, दिलीप पटेल, सत्यनारायण चौधरी, भगवान चौधरी, नीलेश पटेल, कैप्टन राजकुमार चौधरी, राजकुमार पटेल, कौशल चौधरी, नरहरि पटेल, सुमित सेठ, कमल सुनयना, अभिषेक सुनयना, हर्षित, रामगोपाल पटेल, संदीप पटेल, गौरव मोहन पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि दीपक पटेल की यह सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके पेरा मिलिट्री फोर्स में चयन से पूरे गांव का नाम गौरवान्वित हुआ है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवाकाल की कामना की।

संवाददाता,, दरबार सिंह ठाकुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes