धमतरी जिले के कुरूद ब्लाक के ग्राम बगदेही के बजरंग चौक में हाइवा के ठोकर से विधुत पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है सिर्फ तारों के भरोसा पोल खड़ा है, यह पोल रोड से लगा हुआ है, ग्रामीणो की माने तो
इसकी जानकारी ग्रामीण वालो ने संबंधित बिजली विभाग भखारा को जानकारी भी दिए है, इसके बाद भी बिजली विभाग की तरफ से कोई कार्यवाही न होना कई सवाल खड़ा करता है,क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतेज़ार होने में है,हादसे के बाद अपनी कुंभकरणीय नींद से जागेगा या यूही कुंभकरणीय नींद में रहेगा,बिजली विभाग की इस लापरवाही से कभी भी बड़े हादसा हो सकते है,भारी आंधी तूफ़ान आने से पोल कभी भी गिरने की आशंका बना हुआ है,स्थानीय लोगों में बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने से लोगों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मुख्य मार्ग के किनारे स्थित यह पोल पिछले कुछ दिनों से पोल में दरारें भी देखी गई हैं, जिससे उसके गिरने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पोल के आसपास से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई तो किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है। ग्रामवासियों ने बिजली विभाग को इसकी सूचना देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
आवश्यकतानुसार पोल की मरम्मत अथवा प्रतिस्थापन किया जाएगा ताकि जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
“क्षतिग्रस्त बिजली पोल स्थानीय लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। किसी भी समय यह बड़ा हादसा का कारण बन सकता है। संबंधित विभाग को तत्काल निरीक्षण कर पोल की मरम्मत या बदलने की कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।”
“ग्रामीणो की माने तो कई बार विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पोल की स्थिति लगातार खराब हो रही है। समय रहते इसे नहीं सुधारा गया तो दुर्घटना होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।”
खिलेश साहू
