Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार सतना से बालिका सकुशल बरामद.............NN81



पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिन पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर बालिका को सतना से सकुशल दस्तयाब किया।

पुलिस के अनुसार 10 मई 2026 को आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को बेहतर जीवन एवं शहर की चकाचौंध का लालच देकर अपने साथ ले जाया गया था। मामले में चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिन में धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सतना से बालिका को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 64(2), 64(F), 351(3), 115(2), 96, 3(5) बीएनएस तथा 5(L), 6, 5(N)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं।

कार्रवाई में टीआई सुधांशु तिवारी, उप निरीक्षक मोतीलाल रावत, एएसआई नीरज कुमार, आरक्षक रविन्द्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, महिला आरक्षक अंजली सिंह एवं साइबर सेल से कृष्ण मुरारी द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।

संवाददाता गिरीश शुक्ला  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes