Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

साइबर ठगी के आरोपी संग विधायक की तस्वीर वायरल, कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला....NN81



रायपुर थाना पुलिस द्वारा साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किए गए कथित मास्टरमाइंड गोपाल बलाई की तस्वीर अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक लादू लाल पितलिया एक कार्यक्रम के दौरान आरोपी गोपाल बलाई से माला पहनकर स्वागत करवाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फोटो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम की है।


तस्वीर सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भाजपा और विधायक पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा नेताओं की अपराधियों से नजदीकियां अब खुलकर सामने आने लगी हैं। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को पुलिस साइबर ठगी जैसे गंभीर अपराध में मास्टरमाइंड बताकर गिरफ्तार कर रही है, उसी व्यक्ति का भाजपा विधायक के साथ मंच साझा करना कई सवाल खड़े करता है।


कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सत्ता से जुड़े लोगों का संरक्षण मिलने के कारण साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम जनता की गाढ़ी कमाई ठगने वाले आरोपियों के साथ जनप्रतिनिधियों की तस्वीरें लोकतंत्र और राजनीति दोनों को शर्मसार करने वाली हैं।


विपक्ष ने मांग की है कि भाजपा विधायक इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से सफाई दें और बताए कि आरोपी से उनके क्या संबंध हैं। कांग्रेस ने यह भी कहा कि यदि भाजपा वास्तव में भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ है तो उसे ऐसे मामलों में स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।


इधर सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आमजन भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार व्यक्तियों की राजनीतिक पहुंच कितनी गहरी है। फिलहाल भाजपा विधायक की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बाइट 1 श्याम पुरोहित राष्ट्रीय सचिव राजीव गांधी पंचायत राज संगठन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes