चोपन पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, एक कार, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है। सोनभद्र पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चोपन पुलिस ने करगरा मोड़ पर देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध टाटा मन्जा कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 6 बोरियों में भरा हुआ कुल 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्रावस्ती जनपद निवासी प्रदीप कुमार गौतम के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जा रहा था।
पुलिस के अनुसार यह मामला अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी से जुड़ा हुआ है और इसके नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से गांजे के अलावा टाटा मन्जा कार संख्या UP16AJ9293,
2740 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
इस मामले में थाना चोपन पर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन,
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और
क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा,
उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव सहित चोपन पुलिस के कई जवान शामिल रहे।
फिलहाल पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी से अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी के बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है।
रामआश्रय बिंद
