जालौन में उस समय अफरा तफरी मच गई की एक प्राइवेट बस तेज रफ्तार रोड से अनियंत्रण होकर खाई में पलट गई बस नंबर UP 92 AT 2087 मौके पर चीख पुकार मच गई और स्थानीय लोग जान बचाने के लिए दौड़ पड़े बताया जा रहा है बस कोंच से उरई की ओर जा रही थी बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे एट थाना क्षेत्र के हरदोई गुर्जर के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में पलट गई इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लगभग 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल उरई भेजा जा रहा है जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं घायलों को गंभीर चोटें आई हैं घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और राजगीर मौके पर पहुंचे और घायलों का को बस से बाहर निकाला मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन टीम जांच पड़ताल में जुट गई।
संवाददाता धर्मेंद्र भगत की रिपोर्ट
