Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कब्जाधारियों का कहर: सर्विस रोड पर अवैध बाउंड्री, नहर का पानी भी रुका किसानों में रोष, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग..NN81



शहर के गायत्री नगर निवासी मोहनलाल तेली ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शास्त्री कॉलोनी क्षेत्र में 200 फीट रिंग रोड के पास सरकारी सर्विस रोड पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों द्वारा पिछले 15 से 20 दिनों से सर्विस रोड पर कब्जा कर चारदीवारी (बाउंड्री) निर्माण किया जा रहा है, जिससे आमजन और किसानों का आवागमन प्रभावित हो गया है।


प्रार्थी ने बताया कि संबंधित सर्विस रोड क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। अतिक्रमण के कारण यह मार्ग लगभग बंद हो चुका है, जिससे किसानों को खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही स्थानीय निवासियों को भी मजबूरन मुख्य सड़क का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।


शिकायत में यह भी कहा गया है कि अवैध निर्माण के चलते नहर का पानी आगे नहीं जा पा रहा है। इससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों और किसानों में इस मामले को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।


मोहनलाल तेली ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को तुरंत हटाया जाए, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा सर्विस रोड और नहर मार्ग को सुचारू रखने के लिए स्थायी समाधान किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes