Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

दुर्घटना बीमा योजना से मृतक डेयरी कर्मचारी के परिवार को मिली 30 लाख रुपये की सहायता.....NN81



भीलवाड़ा डेयरी में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्वर्गीय जगदीश चंद्र सेन के परिवार को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा दुर्घटना बीमा क्लेम के तहत 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जगदीश चंद्र सेन का 18 सितंबर 2025 को सड़क हादसे में आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा था।


डेयरी प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के वेतन खाते पंजाब नेशनल बैंक में संचालित किए जाते हैं, जिनके साथ मुफ्त दुर्घटना बीमा सुविधा भी उपलब्ध है। इसी योजना के अंतर्गत यह क्लेम राशि परिवार को प्रदान की गई।


इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख रितेश कुमार पटेल ने बताया कि बैंक अपने सैलरी खाताधारकों को विशेष दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराता है, जो जरूरत के समय परिवारों के लिए बड़ा सहारा बनती है।


भीलवाड़ा डेयरी के प्रभारी लेखा मुकेश कुमार लड्ढा ने बैंक के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इससे पहले भी डेयरी कर्मचारियों के परिवारों को इसी प्रकार सहायता मिल चुकी है।


मृतक के भाई सत्यनारायण सेन ने बैंक एवं डेयरी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से परिवार को आर्थिक संबल मिला है और भविष्य संभालने में मदद मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes