Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा पुलिस की ‘डिकॉय ऑपरेशन’ में बड़ी कार्रवाई, महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले 18 आरोपी गिरफ्तार..........NN81



जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर भीलवाड़ा पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में “महिला सुरक्षा संकल्प अभियान” के तहत कालिका पेट्रोल यूनिट द्वारा डिकॉय ऑपरेशन चलाकर 18 मनचलों को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस मुख्यालय जयपुर के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं सीओ सिटी के सुपरविजन में यह अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़, पीछा करने और असुरक्षा का माहौल पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करना था।


डिकॉय ऑपरेशन के तहत महिला पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर सामान्य नागरिक बनाकर तैनात किया गया। इनमें बस स्टैंड, पार्क, बाजार, कोचिंग संस्थान, सुनसान सड़कें और स्कूल-कॉलेज के आसपास के क्षेत्र शामिल रहे। महिला पुलिसकर्मियों ने कहीं नशे में खड़ी युवती, कहीं बस का इंतजार करती महिला, तो कहीं अकेली राहगीर बनकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।


कार्रवाई के दौरान कई मनचले महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे करते, फब्तियां कसते, पीछा करते और बातचीत करने का प्रयास करते पाए गए। कुछ आरोपी शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता करते हुए भी पकड़े गए। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत हस्तक्षेप कर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।


पुलिस ने बताया कि कुल 18 आरोपियों के खिलाफ धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में शहर और आसपास के क्षेत्रों के युवक शामिल हैं। पुलिस ने सभी को शांति भंग करने और महिलाओं की सुरक्षा में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा भीलवाड़ा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को असुरक्षित महसूस कराने वाले तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes